Wednesday, November 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान और गौमाता की सेवा के साथ मनाया महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह का जन्मदिवस – शालिनी गौतम के नेतृत्व में हुए सेवा कार्य

कोटा /राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के जन्मदिन के अवसर पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद नगर स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों के साथ केक काटकर प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह का जन्मदिन मनाया गया ।वृद्धजनों को भोजन करवाया गया तथा उनके साथ समय बिताकर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात खड़े गणेश जी स्थित गौशाला में पहुंचकर गौमाता को हरा चारा खिलाकर गौसेवा की गई।

इस मौके पर शालिनी गौतम ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह का जन्मदिन सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। वृद्धजनों की सेवा करना और गौमाता की देखभाल करना हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। समाज के जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही ऐसे आयोजनों का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की मंगलकामना की।

उन्होंने कहा कि सारिका सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन आमजन के अधिकारों, सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर सक्रिय है। संगठन का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनकर जनसेवा की भावना को धरातल पर उतारना भी है।

इस मौके पर स्वाति अग्रवाल,अंतिम गौतम,कमलेश शर्मा, राजेश सेन, सुनीता शर्मा,कमलेश कुमारी, सोना उपाध्याय, दुर्गेश गौतम, शीला शर्मा सहित अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रही ।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles