Thursday, September 24, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शास्त्री मार्केट के राजा चिंतामन गणेश जी के दरबार में देर रात तक गूंजा हास्य-व्यंग्य और वीर रस

चार खंभा चौराहा पर भव्य कवि सम्मेलन, रात 2 बजे तक कवियों ने बांधा समां

कोटा। शास्त्री मार्केट के राजा चिंतामन गणेश जी के चार खंभा चौराहा स्थित पावन प्रांगण में 22 सितंबर को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में जाने-माने कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम रात करीब 2 बजे तक चलता रहा।

कवि सम्मेलन का मनमोहक संचालन प्रसिद्ध गीतकार एवं कवि रूप नारायण संजय ने किया। उन्होंने ‘जय हो राजस्थान’ कविता की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और गौरव से परिचित कराया। उनकी प्रस्तुति पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम में हास्य कवि सुशील कलवार, हास्य कवि सुरेश पंडित, व्यंग्यकार कवि बंटी सुमन, कवि योगेश यथार्थ, कवि जगन्नाथ मेघवाल, कवि अनंत आशीष तथा हास्य-व्यंग्यकार कवि नहुष व्यास ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। हास्य और व्यंग्य से सराबोर प्रस्तुतियों पर श्रोता देर तक ठहाके लगाते रहे।

वहीं कवि राम शर्मा ने वीर रस से ओतप्रोत मुक्तकों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं में उमंग और उत्साह का संचार किया। उनकी ओजपूर्ण रचनाओं पर भी जमकर तालियां बजीं।

देर रात तक चले इस आयोजन में कविता प्रेमियों और गणेश भक्तों की मौजूदगी बनी रही। कवियों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को साहित्य, हास्य, व्यंग्य और वीर रस से सराबोर कर दिया।

कवि सम्मेलन के सफल आयोजन में जितेंद्र मित्तल, हर्षित अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, देवेंद्र गोचर, शुभांशु अग्रवाल, महेश सोनी एवं मनोज जोशी सहित आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के प्रयासों से कवि सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles