वृंदावन। श्री राधा श्यामसुंदर मंदिर, वृंदावन में 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को भव्य छप्पन भोग (56 भोग) महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में भगवान श्री राधा श्यामसुंदर सरकार को 56 प्रकार के विशेष व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन का लाभ प्राप्त होगा।
महोत्सव के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने देशभर के श्रद्धालुओं से इस दिव्य उत्सव में शामिल होकर ठाकुरजी के दर्शन एवं छप्पन भोग महोत्सव का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।
आयोजन के मुख्य प्रेरणास्रोत वेद प्रचारक मंत्र अन्वेषक अजय कुमार श्यामानंदी (कोटा–वृंदावन) एवं समस्त वृंदावन वेद परिवार हैं।
महोत्सव के उपरांत प्रातः 7:00 बजे इस्कॉन मंदिर से वृंदावन परिक्रमा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम विवरण:
आयोजन: दिव्य एवं भव्य छप्पन भोग (56 भोग) महोत्सव
तिथि: 27 जुलाई 2026 (सोमवार)
स्थान: श्री राधा श्यामसुंदर मंदिर, वृंदावन, उत्तर प्रदेश
विशेष आकर्षण: 56 भोग अर्पण, दिव्य दर्शन एवं वृंदावन परिक्रमा
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।






