-एआई इमेज
कोटा। शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट और स्वर्ण रजत मार्केट के मुख्य मार्ग पर कथित वशीकरण के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दो संदिग्ध बाबाओं पर एक युवक को झांसे में लेकर उससे ₹2,000 से अधिक की रकम ठगने का आरोप है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों और स्वर्ण रजत मार्केट के व्यापारियों ने दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें सब्जी मंडी पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां पुलिस को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी गई।
पुलिस दोनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए रामपुरा थाने ले गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों कहां के रहने वाले हैं, क्या वे किसी गिरोह से जुड़े हैं और इस प्रकार की कथित घटनाओं में उनकी कोई भूमिका रही है या नहीं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से संबंधित आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।






