-बिगुल जैन
केशोरायपाटन। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केशोरायपाटन में शनिवार को “हरियालो राजस्थान” अभियान एवं कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों की स्मृति में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान विद्यालय परिसर में 100 छायादार, औषधीय एवं इमारती पौधों का रोपण किया गया। इनमें नीम, करंज, शीशम और चंपा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ सभी ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल करने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य द्वारकाप्रसाद सेन, वृक्षारोपण प्रभारी कमलकांत पालीवाल, समस्त स्टाफ सदस्य तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।






