Sunday, July 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर कोटा का कोली समाज, प्रस्तावित सामुदायिक भवन निर्माण की दिशा में बड़ा कदम

कोटा।कोली समाज विकास एवं सुधार संस्था, कोटा समाज के विकास कार्यों को निरंतर गति दे रही है। पिछले माह छात्रावास में नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के बाद अब संस्था ने मुकुंदरा विहार स्थित ओसीएफ योजना (प्लॉट नंबर-27) में प्रस्तावित सामुदायिक भवन के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

संस्था के महामंत्री भीमराज महावर ने बताया कि प्राथमिकता कार्ययोजना के तहत समिति की देखरेख में सामुदायिक भवन परिसर में बोरिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। बोरिंग के दौरान लगभग 3 इंच पर्याप्त पानी की प्राप्ति हुई, जिसे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बोरिंग कार्य शुरू करने से पहले समाज के प्रतिनिधियों द्वारा स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर उपयुक्त स्थान का चयन किया गया, जिससे कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सका।

इस अवसर पर सामुदायिक भवन समिति के अध्यक्ष मुकुट बिहारी जगरिया, कोषाध्यक्ष मुंशीलाल सोकरीवाल, भीमराज अटारिया, हरि नारायण महावर (JTO), पूर्णेश महावर, पूर्व महामंत्री जी.पी. टेलर, पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश महावर सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी की गरिमामयी उपस्थिति एवं देखरेख में बोरिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।

समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा होने के बाद यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles