Thursday, September 24, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन ने 40 मरीजों को वितरित की पोषण किट

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन ने 40 मरीजों को वितरित की पोषण किट

महावीर सेन जय स्थल बूंदी रिपोर्टर ✍️

बूंदी/ 24 सितंबर। भारत सरकार द्वारा संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन लाखेरी की ओर से आज राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लाखेरी में टीबी से उपचाररत 40 मरीजों को पोषण किट वितरित की गई।

टीबी मरीजों के स्वास्थ्य एवं पोषण को ध्यान में रखते हुए वितरित की गई किट में विभिन प्रकार दाले,सोया चंक्स, मूंगफली, चना,आटा सहित अन्य आवश्यक पौषिक खाद्य सामग्री शामिल थी। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के दौरान पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करना है।

अदाणी फाउंडेशन लखेरी द्वारा टीबी मरीजों को आगामी एक वर्ष तक नियमित रूप से पोषण किट वितरित की जाएगी। इस पहल के माध्यम से मरीजों को उपचार की अवधि में निरंतर पोषण सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को नियमित उपचार के साथ-साथ पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में अदाणी फाउंडेशन लखेरी द्वारा यह पहल की गई है।

इस अवसर पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्यकर्मी तथा अदाणी फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को नियमित रूप से दवाइयां लेने और संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

अदाणी फाउंडेशन लखेरी स्वास्थ्य एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर सामाजिक पहल के माध्यम से समुदाय के विकास में योगदान दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles