Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दिनदहाड़े ज्वैलर्स से हथियार की नोक पर हुई सोना लूट की हुई पूर्ण बरामदगी

कोटा/कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में गत दिनों दिन दहाड़े चाकू की नोक पर 90 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही से लूट का सोना व 20 लाख 50 हजार बरामद कर लिएडॉ. अमृता दुहान आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला कोटा शहर ने बताया कि मोहन टॉकिज रोड़ पर व्यापारी से दिनदहाड़े चाकू की नोक पर सोने की डकैती की वारदात की घटना को गम्भीरता से लेते हुए वारदात का खुलासा करने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व माल मशरुका बरामद करने के लिए दिलीप कुमार (RPS) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोटा शहर एवं लोकेन्द्र पालीवाल (RPS), वृताधिकारी वृत पंचम जिला कोटा शहर के निर्देशन में पुष्पेन्द्र बंसीवाल पु. नि. थानाधिकारी थाना कैथूनीपोल, अरविन्द्र भारद्वाज पु. नि. थानाधिकारी कुन्हाडी, भूपेन्द्र सिंह पु. नि. थानाधिकारी थाना अनन्तपुरा, महेश कुमार उ. नि. थानाधिकारी थाना कोतवाली, गोविन्द उ. नि. पुलिस लाईन, अजय हैड कानि 264 प्रभारी साईबर टीम कोटा शहर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। टीमों द्वारा वारदात के 90 घन्टे के भीतर ही घटना मे शामिल सभी 10 आरोपी व 01 नाबालिग को निरुद्ध किया गया था। बाल अपचारी को बाल सम्प्रेषण गृह मे निरुद्ध चल रहा है। प्रकरण मे दौराने पीसी रिमाण्ड मुख्य आरोपी हर्षित सोनी से लूट का सोना व नगद राशि 20 लाख 50 हजार बरामद की गई एवं मुल्जिमानो से किये गये अनुसंधान व पूछताछ पर उक्त मुल्जिमानो से घटना मे प्रयुक्त चाकू, मोटरसाईकिल, एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया, सभी मुल्जिमानो से घटना स्थल की तस्दीक कराई गई। प्रकरण मे सभी मुल्जिमानो से गहनता से अनुसंधान जारी है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles