Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

फल – वस्त्र वितरण एवं रक्तदान के साथ प्रेरणा जायसवाल जन्मोत्सव सेवा सप्ताह का समापन आज 

के डी अब्बासी

कोटा/राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के ग्रुप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा तथा टीम प्रेरणा जायसवाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे प्रेरणा जायसवाल जन्मोत्सव सेवा सप्ताह का बुधवार को समापन किया जाएगा। संरक्षक प्रकाश जायसवाल ने बताया कि प्रेरणा जायसवाल जन्मोत्सव सेवा सप्ताह के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के स्थापना दिवस पर मरीजों को फल एवं झुग्गी झोंपड़ियों में वस्त्र वितरण , गायों को चारा , पक्षियों को दाना , मछलियों आटा अब रक्तदान के साथ जन्मोत्सव सेवा सप्ताह का समापन होगा। जायसवाल ने बताया कि मगंलवार को विद्यालय परिसर में पौधे रोपे गए। वहीं इससे पूर्व आयोजित पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में स्काउट गाइड एवं छात्र छात्राओं को पौधे लगाने एवं उनके वृक्ष बनने तक सार संभाल का संकल्प भी दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles