Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लायंस क्लब कोटा टेक्नो घर-घर से संग्रहित करेगा ई-वेस्ट 

कोटा।लायंस क्लब कोटा टेक्नो का पदभार एवं शपथ ग्रहण समारोह सेवा के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम किशोर गर्ग, विशिष्ट अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्णिमा खंडेलवाल तथा आगामी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय लायन सी.पी. विजयवर्गीय ,कैबिनेट सचिव अशोक जैन, कैबिनेट कोषाध्यक्ष जेके जैन भी कार्यक्रम में शामिल हुए, साथ ही रीजन चेयरमैन सुषमा आहूजा, जोन चेयरमैन एके गुप्ता, प्रवक्ता व निदेशक भुवनेश गुप्ता , कार्यक्रम समन्वयक रजनी गुप्ता का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर डॉक्टर्स डे भी मनाया गया और डॉक्टर्स एवं सीए का सम्मान किया गया। प्रवक्ता व निदेशक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष एके गुप्ता ने वर्ष पर्यंत किए गए कार्यों का की रूपरेखा प्रस्तुत की और उपलब्धियां को सांझा की। सचिव दीपक गुप्ता ने रिपोर्ट प्रस्तुत कर कार्यों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष सुरेश चंद भंडारी ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मौके पर सुशील मोदी का विशेष सम्मान किया गया । इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ क्षिप्रा गुप्ता , सचिव सिद्धार्थ गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीलम गुप्ता के संयोजन में नवीन सत्र के लिए शपथ ली । समन्वयक रजनी गुप्ता के अनुसार कुल 60 सदस्यों का सम्मान किया गया। 20 डॉक्टर एवं 7 सीए का भी सम्मान किया गया। आओ खुशियां बांटे ध्येय वाक्य को चरितार्थ करने के लिए संकल्प लिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि हम विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में भले ही निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हो लेकिन संस्कार निर्माण पर अब हमें कार्य करना होगा। सामाजिक प्रदूषण का उन्मूलन होना चाहिए, उन्होंने कहा कि मोबाइल उपयोग कम करना चाहिए, सद् साहित्य का स्मरण होना चाहिए, घर-घर सद् साहित्य का वितरण होना चाहिए, घरों में सद् साहित्य का होना आवश्यक है, मातृ पितृ वंदन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, क्लब का ध्येय तभी पूर्ण होगा जब हम एक संस्कारवान नागरिक निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लियो क्लब खोले जाने चाहिए, ताकि 18 वर्ष से ही सेवा के क्षेत्र में युवाओं को जोड़ा जा सके और वह अन्य गलत गतिविधियों से बच सके। अध्यक्ष डॉ. क्षिप्रा गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही कहा कि कोटा शहर में घर-घर से इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट का संग्रहण किया जाएगा और उसे एक समय अवधि में नियमानुसार डिस्पोजल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-वेस्ट से कैंसर के खतरे बढ़ रहे हैं, चाइल्ड कैंसर पर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कॉलेज में जाकर लीडरशिप विकसित करने का भी अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही देहदानी एवं नेत्र दानी का सम्मान घर-घर जाकर किया जाएगा। सचिव सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हम लोगों की सेवा में अग्रणी रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में भी क्लब लोगों की मदद करेगा। अभावग्रस्त व्यक्ति को मुख्य धारा से जोडने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर सभी ने प्रोजेक्ट को पूरी तन्मयता के साथ करने का संकल्प लिया। पूरे जोश के साथ टीम आगे की रणनीति के तहत बढ गई और सेवा को ईश्वरीय कार्य मानते हुए करने के लिए कटिबंद्ध हुई । कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका सैनी व संध्या गुप्ता ने किया । इस अवसर पर निधि गुप्ता , रेणु गुप्ता , अनिल गुप्ता , अनु गुप्ता , किशन झा , भूमिका गुप्ता , ममता, गरिमा , किशन झा , नमिता , प्रीति गोयल , सीमा , अमिता भार्गव , रश्मि, राजेंद्र गुप्ता , पंकज ऐरन सहित कई सदस्य मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles