Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

चंद्रयान _3 (भारत का गौरव)-कालीचरण राजपूत

चंद्रयान _3 (भारत का गौरव)

भारत भूमि पर जन्मे, ज्ञानी एक से एक महान ।

नहीं किसी से पीछे है, हमारा भारत वर्ष महान ।।

ऋषि मुनि बहु विज्ञानी थे, दिया सभी को ज्ञान ।

उनके अतुल ज्ञान के कारण, भेज सके हम यान ।।

हमारा भारतवर्ष महान…

 

कण कण की व्याख्या करते, ऋषि कणाद धर ध्यान ।

पंख लगे विज्ञान को, उनका ऐसा था अद्भुत ज्ञान ।।

भारत की धरती पावन है, हम सब करते इसे सलाम ।

इसी राष्ट्र के विज्ञानी, नित रचते नए-नए आयाम ।।

हमारा भारत वर्ष महान…

 

पल-पल का धर ध्यान, चांद पर भेजें चंद्रयान ।

तर्क तर्क से ज्ञान जुटा, दृढ़ खड़ी करें विज्ञान ।।

चार चरण की चंद्र यात्रा, पक्का यही प्रमाण ।

दक्षिणी ध्रुव स्पर्श कर दिया, खूब बढ़ाई शान ।।

हमारा भारत वर्ष महान…

 

धन्य धन्य भारत विज्ञानी, भारत की है यह शान ।

भारत की सरकार धन्य, भारत के लोग महान ।

लहरा दिया तिरंगा झंडा, कर ऊंचा सब का भाल ।

सब अंतरिक्ष विज्ञानी झूमें, मिला मिला सुरताल।।

हमारा भारत वर्ष महान..

 

जय हो आर्यावर्त तुम्हारी, चंद्र करें गुणगान ।

अग्र पंक्ति में खड़ा हो गया, भारत देश महान ।

अपनी ही त्रुटि से सीखे, कहता अखिल जहान ।

इसीलिए तो लैंड कर दिया, अपना चंद्रयान ।।

हमारा भारतवर्ष महान…

हमारा भारत वर्ष महान …

रचयिता_ के. सी. राजपूत, कोटा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles