Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शादी से बचने के लिए युवती ने रचा “सांप ड्रामा”, गांव में मचा हड़कंप

औरैया (उत्तर प्रदेश):अपनी मर्ज़ी के खिलाफ हो रही शादी से बचने के लिए एक युवती ने ऐसा फिल्मी ड्रामा रचा कि पूरा गांव दहशत में आ गया। मामला औरैया जिले का है, जहां 25 वर्षीय युवती रीना ने अपने ही घर में सांप की कांचली रखकर लोगों को भ्रमित कर दिया।

बिस्तर पर मिली 5 फीट लंबी कांचली

जानकारी के अनुसार, रीना की शादी परिवार ने उसकी इच्छा के बिना तय कर दी थी। यह रिश्ता उसे मंज़ूर नहीं था। ऐसे में उसने एक अनोखी साजिश रची।

घर से निकलने से पहले रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबी सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से चली गई।

सुबह मचा हड़कंप

सुबह जब परिजनों की नजर बिस्तर पर पड़ी कांचली पर पड़ी तो घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई।

पुलिस जांच में खुला राज

युवती के अचानक गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आ गया।

जांच में पता चला कि रीना का पहले से ही एक युवक से प्रेम संबंध था। परिवार उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कराना चाहता था, जिससे बचने के लिए उसने यह नाटक रचा।

प्रेमी संग फरार

पुलिस जांच में सामने आया कि रीना अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और युवती ने जानबूझकर अफवाह फैलाने के लिए सांप की कांचली रखी थी।

यह मामला दिखाता है कि समाजिक दबाव से बचने के लिए युवा किस हद तक जा सकते हैं। एक छोटी-सी चाल ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles