Wednesday, November 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मंदिर माफी की जमीन पर कब्जे का प्रयास, पुजारी को जान से मारने की धमकी; संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

मंदिर माफी की जमीन पर कब्जे का प्रयास, पुजारी को जान से मारने की धमकी; संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

कोटा। बारां जिले के अंता क्षेत्र में भगवान मदनमोहन जी महाराज के मंदिर की माफी जमीन पर कब्जे के प्रयास और पुजारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ब्राह्मण कल्याण परिषद (पुजारी प्रकोष्ठ) एवं राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ ने संभागीय आयुक्त और पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुजारी अखिल गोस्वामी ने आरोप लगाया कि ग्राम बम्बोरी, थाना अंता क्षेत्र में स्थित मंदिर की जमीन पर गुर्जर, रिंकू गुर्जर एवं अक्षय सिंह उर्फ चिंकी बना सहित अन्य लोग ट्रैक्टर चलाकर फसल की बुवाई करने और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पुजारी के अनुसार विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

ब्राह्मण कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र में मंदिर माफी की जमीन पर कब्जे के प्रयास की यह दसवीं घटना है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

संगठनों ने ज्ञापन के माध्यम से पुजारी को सुरक्षा उपलब्ध कराने और मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन की ओर से भूख हड़ताल की जाएगी।

ज्ञापन देने वालों में बीकेपी संयोजक अनिल तिवारी, ब्रजराज गौतम, धर्मेंद्र दीक्षित, राजेंद्र शर्मा, ब्रजेशकांत शर्मा, मनमोहन शर्मा, गिरधर दाधीच, महेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, रामनारायण योगी, मनोज शर्मा, विनीत बाजपेई, शशिकांत चरोरा, देवेंद्र तिवारी, दिलीप आदित्य, विजय शर्मा, उत्तम शर्मा, जितेंद्र चतुर्वेदी, हरिओम सनाढ्य, राकेश शर्मा, अजय शर्मा, राजेश शर्मा, रोली जैन, धीरज शर्मा, दीपेंद्र शर्मा, लव-कुश, सत्यनारायण दाधीच, अनिल शर्मा, इंद्र नारायण शर्मा, नितेश दाधीच, जगमोहन शर्मा, मुकेश शर्मा, बृज बिहारी शर्मा एवं विष्णुकांत शर्मा सहित अनेक पुजारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles