Thursday, August 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बड़गांव में अंतिम ग्राम उत्थान शिविर संपन्न, 3 जीएसएस को मिले पट्टे

कोटा रिज़वान खान रिपोर्ट

कोटा। जिले में ग्राम उत्थान शिविर के तहत मंगलवार को लाडपुरा पंचायत समिति के बड़गांव में अंतिम शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के प्रभारी सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर एव जिला कलक्टर  पीयूष समारिया ने 3 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों को निःशुल्क भूमि आवंटन के पट्टे वितरित किए। साथ ही, लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में ऋण स्वीकृति के पत्र सौंपे। जिले में विभिन्न गिरदावरी सर्कलों में 23 जनवरी से 10 फरवरी तक तीन चरणों में कुल 52 शिविर आयोजित किए गए।

बड़गांव में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के निरीक्षण के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रभारी सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देशों पर प्रदेशभर में आयोजित हुए ग्राम उत्थान शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके आवेदन स्वीकृत किए गए। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में आवेदन करें और इनका लाभ उठाएं।

प्रभारी सचिव ने ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) बिसलाई के अध्यक्ष शांति लाल मीणा, जीएसएस जालिमपुरा के अध्यक्ष कुंज बिहारी मीणा एवं जीएसएस सुरेला के अध्यक्ष हरिवल्लभ मीणा को निःशुल्क भूमि आवंटन पत्र सौंपे। उन्होंने कर्मचारी समृद्धि ऋण योजना के तहत श्रीमती किरण को 5 लाख,  आशिमा को 5 लाख, श्री नितेश नामा को 4 लाख एवं कपिल को 6 लाख रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे। नांता समिति की कांति बाई को अल्पकालीन फसली ऋण का स्वीकृति पत्र सौंपा। सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरे जिले में 17 सेवा सहकारी समितियों को निःशुल्क भूमि आवंटन पत्र जारी किए गए हैं।

सीईओ जिला परिषद  कमल कुमार मीणा ने बताया कि ग्राम उत्थान शिविरों में ग्रामीण लाभार्थियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई, विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन लिए गए। किसानों को तारबंदी, फॉर्म पौण्ड एवं कृषि उपकरणों का लाभ मिला। साथ ही, मिनिकिट एवं बीज वितरण योजना के लाभार्थियों का सत्यापन भी कराया गया। शिविरों में 12 विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए।

23 जनवरी से 10 फरवरी तक तीन चरणों में आयोजित कुल 52 ग्राम उत्थान शिविरों में 2592 किसानों को तारबंदी योजना, 2216 किसानों को पाइपलाइन योजना में आवेदन की वर्तमान स्थिति, 33 हजार 43 किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में, 34 हजार 396 किसानों को एमएसपी योजना के बारे में जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई। इन शिविरों में 4 हजार 847 किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण किया गया। 21 हजार 907 किसानों के मिनिकिट वितरण तथा 16 हजार 820 किसानों के बीज वितरण का सत्यापन किया गया। 533 किसानों के सोलर पंप के लिए आवेदन तैयार किए गए और 201 के पोलीहाऊस के आवेदन तैयार किए गए। करीब 23 हजार किसानों को सहकारी ऋण योजना के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। 1926 के किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन प्राप्त किए गए। 3 हजार 420 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पंजीकरण एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए गए, 651 फर्टीलिटी किट वितरण तथा 13 हजार 108 पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा और कृमिनाशक औषधी पिलाई गई। इसके अलावा पंचायतीराज विभाग द्वारा 5 हजार 882 लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरण किए गए। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत 3 हजार 454 पंजीकरण किए गए। शिविरों में 525 फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles