Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में राहुल गांधी को धमकी का मामला: करणी सेना कार्यकर्ता हिरासत में

कोटा/ करणी सेना के कार्यकर्ता राजा अमेरा को कोटा पुलिस ने राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया। वीडियो सामने आने के बाद कोटा पुलिस राजा आमेरा को पूछताछ के लिए ले गई। आमेरा ने कहा- वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। विपक्षी पार्टियां फेक आईडी बनाकर यह चाल चल रही हैं। आमेरा ने कहा- मैं सनातन से जुड़ा हुआ हूं। देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता हूं। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया- पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी राज आमेरा नामक युवक कांग्रेस सांसदों और राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दे रहा था। वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles