कोटा। श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में राठौर तेली समाज छावनी के तत्वाधान में आयोजित द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान समाज की ओर से मंदिर महोत्सव का विस्तृत आय-व्यय विवरण उपस्थित श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं के समक्ष पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया गया।
समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने धर्मकार्य में सहयोग देने वाले भामाशाओं का दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता और सहयोग भावना से ही धार्मिक एवं सामाजिक कार्य निरंतर गति प्राप्त करते हैं।





