रामावतार राठौर✍️
कोटा/विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर बधिरांध विद्यालय झालवाड़ रोड के सामने विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंजू अग्रवाल ने बताया कि शिविका विशेष विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया, जिसमे प्रथम व द्वितीय स्थान में आने वाले छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिसमे शॉट पुट में प्रथम स्नेहा द्वितीय पूनम एवं चित्रकला में प्रथम स्थान में किरण द्वितीय स्थान सौ मीटर दौड़ में प्रथम में स्नेहा द्वितीय में पूनम और छात्र सौ मीटर प्रथम स्थान में फरहान द्वितीय स्थान में मांगिया रही ।सभी छात्र छात्राओं को नाश्ता देकर स्वागत किया गया।




