Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विधानसभा में गूंजी पत्रकारों के हितों की आवाज,भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने पुरजोर तरीके से उठाया मुद्दा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के चालू सत्र के दौरान भीलवाड़ा के विधायक अशोक कोठारी ने पत्रकार जगत के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदन के पटल पर पुरजोर तरीके से आवाज उठाई। विधायक कोठारी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए सरकार का ध्यान उनकी लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया।

सदन की कार्यवाही के दौरान विधायक कोठारी ने पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून, आवास योजना और उनके स्वास्थ्य व कल्याण से जुड़ी योजनाओं के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी जनता की आवाज सरकार तक पहुँचाने वाले पत्रकारों को कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनके समाधान के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए।

विधानसभा में पत्रकारों के पक्ष में इस तरह मजबूती से पक्ष रखने पर पत्रकार संगठनों और भीलवाड़ा के प्रबुद्धजनों ने विधायक अशोक कोठारी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस कदम को पत्रकार हितों की दिशा में एक सकारात्मक और सराहनीय पहल बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles