Friday, July 31, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रधानमंत्री ने अजीत पवार  के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज श्री अजीत पवार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।  मोदी ने कहा कि  अजीत पवार जी महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी एक कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित थे। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका संकल्प भी सराहनीय था।  मोदी ने कहा, “उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट में लिखा:

अजीत पवार जी जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में उनका व्यापक सम्मान था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका उत्साह भी सराहनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ऊँ शांति।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles