Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में सनसनीखेज वारदात: घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को पेट्रोल डालकर जलाया, CCTV खंगाल रही पुलिस

कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के भदाना इलाके स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने घर के बाहर खड़ी एक्टिवा में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आगजनी की इस वारदात में एक्टिवा पूरी तरह जलकर राख हो गई। जली हुई एक्टिवा का नंबर RJ 20 RS 6162 बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक अचानक मौके पर पहुंचा और बिना किसी बहस या चेतावनी के एक्टिवा पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी युवक वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आगजनी से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles