Friday, July 31, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जयपुर में कोटा निवासी ज्योतिषाचार्य पूरन सोनी को मिला राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026

जयपुर में कोटा निवासी ज्योतिषाचार्य पूरन सोनी को मिला राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026

जयपुर।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कोटा (राजस्थान) निवासी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं प्राच्य विद्या विशेषज्ञ ज्योतिष पूरन सोनी को राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 26 जनवरी को जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

ज्योतिष पूरन सोनी को यह सम्मान ज्योतिष एवं प्राच्य विद्या के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, शोध और समाज को दी जा रही सेवाओं के लिए दिया गया। सम्मान मिलने पर स्वर्णकार समाज के गणमान्यजनों सहित उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि ज्योतिष पूरन सोनी को पूर्व में भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। वे देश-विदेश में आयोजित धार्मिक एवं ज्योतिष से संबंधित सेमिनारों में सक्रिय सहभागिता करते रहे हैं।उनकी यह उपलब्धि कोटा सहित पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles