Friday, July 31, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सामूहिक विवाह सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू का सम्मान, खेल और सेवा का प्रेरक संगम

रामावतार राठौर प्रेस रिपोर्टर

कोटा।बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राठौर सोशल ग्रुप सोसायटी कोटा संभाग द्वारा देवनारायण मंदिर परिसर, खड़े गणेश जी मंदिर के पीछे आयोजित द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन भव्य एवं गरिमामय रूप से किया गया। इस सम्मेलन में सामाजिक समरसता, सेवा भावना और प्रेरणा से जुड़े अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए।

कार्यक्रम के दौरान राठौर साहू समाज के पदाधिकारियों ने अलवर जिले के मालाखेड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू को खेल जगत में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मंच पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

खेल में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ

सुनील कुमार साहू ने पैरा एथलेटिक्स में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने 6 पदक अपने नाम किए हैं। बीते तीन वर्षों में कुल 20 पदक, जिनमें 12 स्वर्ण पदक शामिल हैं, जीतकर उन्होंने खेल जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

सेवा के साथ संस्कार की मिसाल

द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 2026 के अवसर पर समाज द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 63 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सेवा का संदेश दिया।

प्रेरणास्रोत बने सुनील साहू

वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सुनील कुमार साहू ने अपने साहस, अनुशासन और अथक मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता समाज के युवाओं एवं दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने राठौर साहू समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अनुकरणीय बताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles