Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के हेमंत विजयवर्गीय ” केंद्र सरकार के बजट ” हेतु गठित पार्टी समिति में मनोनीत

कोटा। भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अजमेर जिले के जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय को भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा केंद्र सरकार के आगामी बजट के लिए गठित विशेष समिति “केंद्रीय बजट 2026 प्रदेश समिति ” का सदस्य मनोनीत किया गया है।

भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी द्वारा जारी समिति में में देवेंद्र सालेचा, हेमंत विजयवर्गीय, श्रीमती भगवती देवी बल्दवा, विमल अग्रवाल, राजेश सोमानी सदस्य रूपमें सम्मिलित हैँ।

यह समिति केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले बजट का गहन अध्ययन करेगी तथा विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सुझावों, अपेक्षाओं और जनहित से जुड़े विषयों को संकलित कर अंतिम बजट के लिए अपने सुझाव केंद्रीय नेतृत्व को प्रेषित करेगी। समिति का उद्देश्य ऐसा बजट सुनिश्चित करना है जो आमजन, किसान, युवा, महिला, व्यापारी एवं उद्योग जगत की अपेक्षाओं पर खरा उतरे और प्रदेश के समग्र विकास को गति प्रदान करे।

हेमंत विजयवर्गीय के इस मनोनयन को संगठन में उनके लंबे अनुभव, सक्रिय भूमिका और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम माना जा रहा है। उनके मनोनयन पर कोटा एवं अजमेर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है तथा अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles