Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल (AMP) और डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन एजूकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 7 फ़रवरी को

अशफाक अंसारी✍️

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल (AMP) और डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन एजूकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 7 फ़रवरी को आयोजित होने वाले *रोज़गार मेले के पोस्टर का विमोचन (इजरा) चिल्ड्रन टी.टी. कॉलेज के डायरेक्टर जनाब एम. एस. ख़ान साहब ने किया।*

इस मौक़े पर *डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन एजूकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के सदर जनाब हकीम बख़्श, चिल्ड्रन टी.टी. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनामिका राठौर, AMP कोटा क्लस्टर हेड जनाब सिराज अहमद अंसारी, AMP कोटा चैप्टर हेड जनाब कमरूज़ ज़मान ख़ान, तथा समाजसेवी जनाब अनवार अहमद ख़ान भी मौजूद रहे*।

AMP कोटा संभाग के क्लस्टर हेड इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी व कोटा चैप्टर हेड क़मरूज़्ज़मान खान ने रोज़गार मेले के उद्देश्यों पर तफ़्सीली रोशनी डालते हुए नौजवानों से पुरज़ोर अपील की कि वे ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में शिरकत कर के इस सुनहरे मौक़े का फायदा उठाएं।

साथ ही कोटा संभाग के मैन्युफ़ैक्चरिंग हाउस, वर्कशॉप्स, हॉस्पिटल्स एवं अन्य व्यावसायिक संस्थानों , प्रतिष्ठानों से भी ख़ुसूसी गुज़ारिश की गई कि वे इस प्रोग्राम में शिरकत कर के नौजवानों की हौसला-अफ़ज़ाई करें और अपनी ज़रूरत के मुताबिक़ मुनासिब कर्मचारियों का चयन करें।

तमाम व्यवसायिक संस्थानों और प्रतिष्ठानों के HR डिपार्टमेंट के लिए मुनासिब इंतज़ामात और ज़रूरी सहूलियात मुहैया करवाई जाएँगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles