Tuesday, April 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा विश्वविद्यालय: आपके करियर को नई उड़ान देने वाला ज्ञान का केंद्र 

नालंदा विश्वविद्यालय: एक परिचय

नालंदा विश्वविद्यालय प्राचीन भारत की शैक्षिक संपन्नता का प्रतीक है, जो आज एक आधुनिक शिक्षण संस्थान के रूप में उभर रहा है। इसकी स्थापना गुप्त सम्राट कुमारगुप्त प्रथम ने 5वीं सदी में की थी और यह लगभग 800 वर्षों तक विद्या, दर्शन और ज्ञान का वैश्विक केंद्र रहा।

आधुनिक नालंदा विश्वविद्यालय

आधुनिक नालंदा विश्वविद्यालय अपने वैश्विक दृष्टिकोण और बहुविषयक पाठ्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है। इसमें देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। विश्वविद्यालय का नया परिसर नेट ज़ीरो ग्रीन कैंपस के रूप में अपने पर्यावरणीय दायित्व का भी उदाहरण है।

पाठ्यक्रम और प्रवेश प्रक्रिया

नालंदा विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर, डॉक्टरेट, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कोर्सेज संचालित होते हैं। प्रमुख कोर्सेज में एमए इन बुद्धिस्ट स्टडीज, फिलॉसफी एंड कंपेरेटिव स्टडीज, एमए इन हिंदू स्टडीज (सनातन), एमए इन हिस्टोरिकल स्टडीज आदि शामिल हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है और अधिकांश कोर्सेज में मेरिट व इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।

नालंदा विश्वविद्यालय: आपके करियर के लिए एक नया अवसर

इंटरनेशनल करियर ,एनएलपी लाइफ कोच डॉ नयन प्रकाश गांधी के अनुसार नालंदा विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा का केन्द्र है, बल्कि यह शोध, सांस्कृतिक समन्वय और वैश्विक संवाद की भूमि भी है। यहाँ के बहुविषयक कोर्सेज विद्यार्थियों को नई सोच, समग्र दृष्टिकोण और करियर निर्माण में सहायता करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए

आप विश्विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी पा सकते हैं या अपना करियर संबंधी प्रश्न निःशुल्क रूप से सीधे करियर कोच हेल्पलाइन globalcareernlpcoach@gmail.com पर भी पूछ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles