Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नमो युवा रन के तहत लोकसभा अध्यक्ष संग दौडेगा कोटा – राकेश जैन

कोटा 12 सितम्बर। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में जी.एम.ए. सभागार, जी.एम.ए. प्लाजा में भाजपा कोटा शहर की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि हमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर जाना है, और मोदी सरकार की साफ नीयत और नीति को बताना है। यह सेवा पखवाड़ा अपनी व्यापकता, गहराई और उद्देश्य की दृष्टि से अद्वितीय और ऐतिहासिक होगा। हमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के साथ संपर्क, संवाद कर भरोसे का सेतु बनाना है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा पर आधारित है, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारे कार्यकर्ता तपोनिष्ठ एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प से बने हैं।

प्रदेश मंत्री अनुसुईया ने कहा कि सेवा पखवाड़ा हमारे लिए केवल कार्यक्रम नहीं है बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है। विकसित भारत सिर्फ संकल्प नहीं, सिद्धि का मार्ग है। संकल्प लेकर पूरे समर्पण के साथ सेवा पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भाग लें।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाडा सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर गुरूवार को जयपुर में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला उपरांत, जिला स्तरीय कार्यशाला की कडी में आज कोटा में जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न हुई ।

जैन ने बताया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की बेला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा। इसका उद्देश्य सामाजिक जुड़ाव बढ़ाना और संगठन की पहुंच को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर जिला स्तर पर विविध सेवा, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। भाजपा सेवा, संगठन और समर्पण की भावना से प्रेरित होकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जैन ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए बताया की सेवा पखवाडा जन जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न जनहितैषी गतिविधियों का संचालन कोटा शहर के सभी मंडलों और बूथ तक किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी प्रस्तावित है।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि 17 सितंबर को सभी वार्डाे में स्वच्छता अभियान , बोरखेड़ा में नमो स्वास्थ्य जाँच शिविर और जिला स्तर पर रक्तदान महा अभियान शिविर के माध्यम से शिविर लगाया जाएगा

नमो-युवा-रन जिला संयोजक राकेश मिश्रा सह संयोजक दिनेश सोनी और शलभ विजय ने बताया की नमो-युवा-रन के तहत, युवाओं में फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर अध्यक्ष लोकसभा ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में 21 सितम्बर रविवार प्रातः 7 बजे उम्मेद क्लब से छोटा तालाब होकर उम्मेद क्लब, नयापुरा, कोटा तक नमो युवा रन कार्यक्रम के तहत कोटा दौडेगा। सभी प्रतिभागियों को लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी अपलोड करके पंजीयन करवाने पर नमो टी-शर्ट दी जाएगी

सांसद खेल महोत्सव अभियान के लोकसभा संयोजक विशाल शर्मा ने बताया की ग्राम स्तर से लेकर लोकसभा स्तर तक एथलेटिक्स, फुटबॉल, कुश्ती, क्रिकेट, सहित अनेक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विधानसभा/जिला/मण्डल स्तर पर होगा।

सेवा पखवाडा जिला संयोजक शैलेन्द्र ऋषि ने बताया की सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, एक पेड मां के नाम अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, प्रधानमंत्री के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, विशेष योग्यजन और राज्य के अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार, सहित अनेको कार्यक्रमों का आयोजन होना है।

नेक्स्ट जेन जीएसटी 2025 कार्यक्रम संयोजक रितेश चित्तौडा ने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आमजन की सुविधा के लिये जीएसटी स्लैब में बदलाव कर (आमजन के हित में) अनेको सुधार किये, इसके क्या क्या लाभ होंगे इसके बारे में जन जन तक प्रचार प्रसार किया जायेगा। अभियान 10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा।

इस अवसर पर स्वदेशी अपनाये आत्मनिर्भर भारत बनाये के स्टिकर का उपस्थित बंधुओं ने विमोचन करते हुए अभियान को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत कृष्ण विजयवर्गीय, पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र खींचीं, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, सहित पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, जिला पदाधिकारी, कार्यक्रमों की जिला/विधानसभा/मण्डल टीम, मण्डल अध्यक्ष, प्रतिनिधि, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles