Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एक शाम हिंदी के नाम: काव्य संध्या, कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन 14 को

कोटा/हिंदी भाषा की महत्ता और सांस्कृतिक समृद्धि को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम “एक शाम हिंदी के नाम” का आयोजन 14 सितंबर को लैंडमार्क सिटी में किया जाएगा। यह कार्यक्रम काव्य संध्या, कवि सम्मेलन और मुशायरे के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें प्रमुख कवि और विद्यार्थियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।

अध्यक्ष राहुल धाकड़ और संयोजक विकास शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य हिंदी साहित्य को प्रोत्साहित करना और नए कवि प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। युवा टीम की ओर से बुधवार को कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में अनेक प्रमुख कवि अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें अभिषेक चौरसिया, दीपक परिहार, अर्पित मीणा, सुधीर यादव, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र अखंड, सुमंत सरल, शायर माही वैष्णव, सुमन आजाद, गुंजन पंजवानी, तनुज शर्मा, कैलाश पारीक एवं वीर बैरागी शामिल हैं। साथ ही स्टूडेंट भी काव्य पाठ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस काव्य संध्या के माध्यम से हिंदी भाषा की सुंदरता और उसकी समृद्ध परंपरा का उत्सव मनाया जाएगा। आयोजक उम्मीद कर रहे हैं कि यह सांस्कृतिक आयोजन साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव रहेगा।

👉 सभी साहित्य प्रेमियों व नागरिकों से सादर आमंत्रण है।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles