Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सप्तर्षि सृजन संस्थान की कार्यकारिणी गठित, सामाजिक उत्थान के सात उद्देश्य तय

कोटा/ सामाजिक उत्थान की दिशा में प्रेरक कदम उठाने वाली संस्था सप्तर्षि सृजन संस्थान ने अपनी कोर कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कार्यकारिणी का गठन किया है। यह कार्यकारिणी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से सात प्रमुख स्तंभों पर कार्य करेगी। संस्था के जनसंपर्क मंत्री रूपनारायण शर्मा ‘संजय’ ने बताया कि यह निर्णय ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर लिया गया है।

संस्था के संस्थापक राम शर्मा ‘कापरेन’ ने अध्यक्ष के रूप में हिमानी शर्मा को नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त, संस्था की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पदों पर निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं:

कोषाध्यक्ष: इंदु गौतम

महासचिव: शिव लहरी

संगठन मंत्री: अश्वत्थामा दाधीच

समूह समन्वयक: कपिल गौतम

संस्था संरक्षक एवं मार्गदर्शक, वरिष्ठ कवि और समाज सेवक डॉ. गिरी ‘गिरवर’ ने संस्था के मापदंड एवं उद्देश्य को व्यापक रूप से समझाया और कार्यकारिणी गठन की सराहना की। उन्होंने समाज में संस्कार, साहित्य और सेवा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रयास को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यकारिणी की पहली प्रमुख गतिविधि के रूप में हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा के साधकों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष हिमानी शर्मा ने कहा, “हिंदी भाषा हमारी संस्कृति की पहचान है। हिंदी दिवस पर साहित्यकारों, शिक्षकों और समाज सेवकों का सम्मान करके हम समाज में भाषा के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाएंगे।”

सप्तर्षि सृजन संस्थान के सात उद्देश्य निम्नलिखित रूप से निश्चित किए गए हैं:

1. साहित्य – साहित्यिक चेतना का विकास एवं संवर्धन।

2. संगीत – सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संगीत का प्रचार-प्रसार।

3. संस्कार – समाज में नैतिक और संस्कारी विचारों का प्रसार।

4. समाज सेवा – जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं सामाजिक कल्याण।

5. सपना – युवाओं को उनके लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना।

6. सहयोग – समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर कार्य करना।

7. समन्वय – विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ तालमेल बनाना।

हिमानी शर्मा ने आगे बताया कि संस्था समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। विशेष रूप से भाषा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संस्था के उद्देश्य एवं गतिविधियों को सफल बनाने का संकल्प लिया। आने वाले समय में सप्तर्षि सृजन संस्थान सामाजिक उत्थान की दिशा में कई और सार्थक कार्यक्रम आयोजित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles