Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हाडौती सम्भाग कोचिंग समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर किया राष्ट्रभिनंदन

कोटा/समिति के सम्भागीय मीडिया प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हाडौती सम्भाग कोचिंग समिति ने सम्भागीय अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्र का अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ मां वीणापाणी की वंदना से किया गया।

बुद्धिप्रकाश शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुये बच्चो को वर्तमान परिस्थितियो में राष्ट्रहित के विभिन्न आयामो पर प्रकाश डाला।समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम मेहता ने बच्चो के जीवन मे अनुशासन को शामिल करने की बात बताई।जबकि समिति के कोषाध्यक्ष नरेश नागर ने देश के महापुरुषों का अनुसरण करने पर बल दिया।इस अवसर पर जिला समिति के संरक्षक आर के जांगिड़ और संगठन मंत्री वीरेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे।समिति महासचिव धनेश विजयवर्गीय ने बताया कि समिति पदाधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र के बच्चो को तिरंगा व मिठाई वितरित की।समिति समय समय विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज हित, राष्ट्रहित और पर्यावरण हित मे कार्य करती रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles