कोटा/अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग* के तत्वाधान में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को अग्रसेन चौराहा नयापुरा कोटा झंडा रोहण करके मनाया गया।संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंघल ने बताया कि आज 11:00 बजे संभाग अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के नैतृत्व में झंडा रोहण किया गया।
अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री संदीप अग्रवाल चांदीवाला, विशेष अतिथि नयापुरा क्षेत्र की पार्षद श्रीमती कौशल्या देवी, अग्रवाल समाज स्टेशन वर्कशॉप कॉलोनी के अध्यक्ष श्री रामनिवास गर्ग, महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल थे। महिला अध्यक्ष कमला मित्तल, महामंत्री रूपा अग्रवाल ने बताया कि आज संस्था के पदाधिकारी बड़ी संख्याओं में 10:00 बजे से इकट्ठे हुए और 11:00 बजे झंडा रोहण किया गया।
आज के कार्यक्रम में संगीता गर्ग, अंबिका गर्ग, लक्ष्मी गुप्ता, सरिता मित्तल, अनीता गुप्ता, अनिता गर्ग, संगीता गर्ग, भारती जैन, आशा अग्रवाल, राखी बंसल, प्रमोद अग्रवाल नवीन अग्रवाल, सत्यनारायण जी गर्ग, आर के गोयल, संजय गुप्ता, डॉ.राहुल मित्तल,श्याम अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, रजनिश गर्ग, नीरज गोयल, सुधीर गुप्ता, आशीष गोयल,जगदीश जैन, मनोज गुप्ता, सुरेश सिंहल, ललित मित्तल एवं संस्था के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, गणमाननीय सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।







