कोटा। ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार हीरालाल नागर व कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में जी.एम.ए. सभागार, जी. एम. ए. प्लाजा में अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर याद किया।
ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, नेता प्रतिपक्ष निगम दक्षिण विवेक राजवंशी, पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, वरिष्ठ नेता पंकज मेहता, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, मंचस्थ रहें।
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने सभी देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की असीम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आस्था, आनंद और उमंग का यह पावन-पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय श्रीकृष्ण!
जैन ने कहा कि सभी देशवासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है।
जैन ने अटल जी के कार्यकाल मे हुए प्रमुख कार्य पर प्रकाश डाला –
भारतीय परमाणु परीक्षण –
अटल सरकार ने 11 और 13 मई 1998 को पोखरण में पाँच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट करके भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित कर दिया। औपचारिक रूप से न्यूक्लियर पॉवर से संपन्न राष्ट्र बनाया था। इस ऑपरेशन का कोड नेम ‘ऑपरेशन शक्ति’ था।
कारगिल युद्ध –
कुछ ही समय पश्चात पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख परवेज़ मुशर्रफ की शह पर पाकिस्तानी सेना व उग्रवादियों ने कारगिल क्षेत्र में घुसपैठ करके कई पहाड़ी चोटियों पर कब्जा कर लिया। अटल सरकार के नेतृत्व में सैना ने पाकिस्तान की सीमा का उल्लंघन किये बगैर चोटियों को कब्जे से मुक्त करवाया।
स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना –
भारत भर के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना (अंग्रेजी में- गोल्डन क्वाड्रिलेट्रल प्रोजैक्ट या संक्षेप में जी॰क्यू॰ प्रोजैक्ट) की शुरुआत की गई। इसके अन्तर्गत दिल्ली, कलकत्ता, चेन्नई व मुम्बई को राजमार्गों से जोड़ा गया।
ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार हीरालाल नागर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के कद्दावर नेता थे, उन्होंने न सिर्फ देश का नेतृत्व किया बल्कि लगातार 47 वर्षों तक भारतीय संसद के सदस्य के रूप में जनता की सेवा भी की थी। उनका कार्यकाल उनकी जनप्रियता, दूरदर्शिता और राजनीतिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन एक ऐसे व्यक्तित्व को दर्शाता है, जिन्होंने संसद में अपने शब्दों से विपक्ष का भी दिल जीत लिया था। उन्होंने कविताओं के माध्यम से आम जनता से गहरा जुड़ाव बनाया था। अटल बिहारी वाजपेयी न सिर्फ एक कुशल राजनेता थे बल्कि एक संवेदनशील कवि, दृढ़ विचारों वाले राष्ट्रभक्त और लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी भी थे।
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व नरेन्द्र मोदी दोनो के लिये राष्ट्रहित सर्वोपरी रहा, राष्ट्रहित से कभी समझौता नहीं किया। किसानो के लिये क्रेडिट कार्ड बनाये उसी तरह आज सभी किसानों के लिये किसान सम्मान निधी दी जा रही है।अटल जी का सपना सभी नदियांे को जोडने का काम अब केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में ये महत्तवपूर्ण कार्य किया जा रहा है। जिसका लाभ सभी को मिलेगा।
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि भारत के विकास में अटल बिहारी वाजपेयी जी का योगदान अमूल्य है। अटल बिहारी वाजपेयी देश के गौरव सम्मान थे। अटल जी के कार्यकाल में अन्त्योदय की भावना को ध्यान में रखते हुए, भारत के समग्र विकास के लिये अनेको जनकल्याणकारी योजनायें बनायी जिससे सभी को लाभ मिला। अटल बिहारी वाजपेयी पहले भारतीय राजनेता थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की ओर से हिंदी भाषा में भाषण दिया था।
अटल जी जिसे विपक्ष भी बहुत शांती से सुनते थे। पक्ष व विपक्ष सभी दल के नेता उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखेते थे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष नेता खण्डेलवाल, देवेन्द्र राही, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, प्रकोष्ठ से के पी सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा, ओबीसी मोर्चा से अमित उराडिया, शैलेन्द्र रिशी, घनश्याम ओझा, कुलदीप सिंह तलवार, पार्षद ज्ञानेंद्र सिंह आमेरा, मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश महावर, पन्ना लाल बंजारा, संजय समीर सैनी, दीनू बंजारा, मनोज तलाईचा, संजय त्रिपाठी, मण्डल प्रतिनिधि भूपेंद्र भाया, महेन्द्र गर्ग, हरकचंद जैन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा, रविन्द्र सिंह हाड़ा, रमेश शर्मा, महिलाओं में अर्चना शर्मा, मंजू रानी, प्रियंका गौतम, पिंकलता सुमन, पुष्पलता, बबीता कोणार्क,हेमलता भारती,गोदवरी, कांति कसोटिया, रेखा शर्मा सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।





