Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान के नेतृत्व में आंदोलन को मिलेगी मजबूती

कोटा/राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर में बुधवार को कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा भाजपा सरकार की विफलताओं एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी दिनों में प्रस्तावित राजस्थान विधानसभा घेराव को सफल बनाने को लेकर रहा।

 

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमीन पठान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार युवाओं, खिलाड़ियों और आम जनता की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है। खेल प्रकोष्ठ प्रदेश भर में संगठित होकर विधानसभा घेराव को ऐतिहासिक बनाएगा और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और जनता के अधिकारों पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक़ की लड़ाई के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में

पूर्व विधानसभा स्पीकर एवं पूर्व आरसीए अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, लोकसभा प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, किशनपोल विधायक अमीन काग़ज़ी, वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन खानू खान, राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह, इंटक प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्री माली, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा, पूर्व जयपुर शहर जिला अध्यक्ष आर.आर. तिवारी, राजस्थान कांग्रेस कमेटी महासचिव सीताराम बैरवा सहित प्रदेश भर से आए कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में बारां जिले से भी कांग्रेस प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

बारां से जाकिर मंसूरी उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, शाहिद इक़बाल भाटी जिलाध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, सत्येन्द्र कुमार गोयल सचिव कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ राजस्थान, महेंद्र कुमार योगी सदस्य कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ सहित अन्य कांग्रेसजन कार्यक्रम में शामिल हुए। बारां से पहुँचे प्रतिनिधियों ने कहा कि विधानसभा घेराव को लेकर बारां जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जयपुर पहुँचेंगे और आंदोलन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles