Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

2718 बजट घोषणाओं में से सिर्फ 750 ही पूरी हुईं — आबिद खान

कोटा/नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं हाड़ौती के वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान ने बजट को लेकर बयान जारी करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पिछले बजट की घोषणाओं का रियलिटी चेक बताते हुए कई सवाल खड़े किए।

खान ने बताया कि पिछले बजट में कुल 2718 घोषणाएं की गई थीं, जिनमें से अब तक केवल 750 ही पूरी हुई हैं, जो मात्र 27.75 प्रतिशत है। वहीं 707 घोषणाएं ऐसी हैं, जिन पर अब तक कोई कार्य शुरू तक नहीं हुआ, यानी लगभग 26 प्रतिशत योजनाएं कागजों तक ही सीमित हैं।

उन्होंने वर्तमान शासन को विकास विरोधी और हेडलाइन प्रेमी करार देते हुए कहा कि सरकार केवल आंकड़ों और बड़े-बड़े शब्दों के सहारे अपनी नाकामी छुपाने का प्रयास कर रही है। जमीनी स्तर पर गांव और आम जनता तक विकास नहीं पहुंच पाया है।

आबिद खान ने कहा कि बुधवार को पेश होने वाला बजट भी लुभावने जुमलों और झूठी उम्मीदों का पुलिंदा होगा। सरकार अपनी शून्य परफॉर्मेंस रिपोर्ट को छुपाने के लिए भारी-भरकम शब्दों का जाल बिछाएगी।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब पिछली घोषणाएं ही धरातल पर नहीं उतरीं, तो नए बजट से क्या उम्मीद की जा सकती है। उनके अनुसार यह बजट प्रदेश के विकास का दस्तावेज नहीं, बल्कि भाजपा की असफलताओं को छुपाने का प्रयास है।

खान ने कहा कि सरकार विकास करने में विफल रही है और केवल शब्दों के माध्यम से जनता को भ्रमित किया जा रहा है, जिसकी सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles