Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

फसाड लाइट्स से दमकेगा कोटा का ऐतिहासिक वैभव -स्पीकर बिरला की प्रेरणा से निगम करवा रहा कार्य

कोटा। कोटा के ऐतिहासिक वैभव और गौरवशाली विरासत की प्रतीक हेरिटेज इमारतें जल्द ही फसाड लाइट्स से दमकेंगी। लोक सभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला जी की प्रेरणा से शहर की चार हेरिटेज इमारतों पर नगर निगम फसाड लाइट्स लगवाने का काम कर रहा है। इससे शहर में नाइट ट्यूरिज्म की संभावनाओं को बल मिलेगा।

परकोटे के भीतर महात्मा गांधी स्कूल, महारानी स्कूल, घंटा घर तथा लक्खी बुर्ज कोटा के सुनहरे अतीत के वैभवशाली प्रमाण हैं। इन इमारतों का वैभव और भी निखरे तथा कोटा तथा बाहर के लोग इन इमारतों को देखने और कोटा के इतिहास से रूबरू होने आएं इसके लिए लोक सभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला जी ने इन इमारतों पर फसाड लाइट्स लगाने का कहा था।

नगर निगम ने इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार कर चारों इमारतों पर करीब 2.26 करोड़ की लागत से रंग-बिरंगी फसाड लाइट्स लगाने जा रहा है। लोक सभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला जी ने इस कार्य का शिलान्यास भी कर दिया है। चारों इमारतों की पहले धुलाई एवं साफ-सफाई तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत करवाई जाएगी। इसके बाद फसाड लाइट्स लगाने का काम चार माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य पूरा होने के बाद चारों इमारतों की आभा और निखर के आएगी। इसके अलावा रात के समय भी यह इमारतें पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनकर उभरेंगी, जिससे कोटा में नाइट ट्यूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles