डग (झालावाड़)। डग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भैंसा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। 31 जनवरी को डग क्षेत्र के समीप से श्याम सिंह की तीन भैंसे चोरी हो गई थीं, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। थाना डग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बीरम तंवर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीनों भैंसे बरामद कर ली गई हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के तीन अन्य साथियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
यह कार्रवाई भंवर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में पशुपालकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधों की भी पड़ताल की जा रही








