Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ग़ज़ल -शकूर अनवर 

ग़ज़ल

शकूर अनवर

 

हमें दिल का ज़माना चहिए था।

ज़माने को ख़ज़ाना चाहिए था।।

*

तुम्हारा दिल हो या आँखें तुम्हारी।

हमें तो बस ठिकाना चाहिए था।।

*

बिल आख़िर* क़त्ल तो होना था मेरा।

शिकारी को निशाना चाहिए था।।

*

अचानक कह दिया बस दिल से निकलो।।

निकलने में ज़माना चहिए था।

*

हम अपनी भूख ओढ़े सो रहे थे।

शिकम* को आबो-दाना* चाहिए था।।

*

ग़नीमत* है ये छप्पर आसमाॅं का।

कोई तो शामियाना चाहिए था।।

*

नये उभरे हैं जो फ़िरओन* बनकर।।

इन्हें तो डूब जाना चाहिए था।

*

न आया पूछने अहवाल* “अनवर”।

उसे तो बस बहाना चाहिए था।।

*

शकूर अनवर

बिल आख़िर*आख़िरकार

शिकम*पेट

आबो दाना*खाना पानी

ग़नीमत*पर्याप्त

फ़िरओन*मिस्र के ज़ालिम बादशाह का लक़ब

अहवाल*हाल चाल

9460851271

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles