Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा की बेटी गायत्री गोस्वामी ने रचा इतिहास — ASMITA योगासन जोनल लीग में टॉप-10, अब नेशनल में दिखाएंगी दम

कोटा।रंगबाड़ी निवासी होनहार योग प्रतिभा गायत्री गोस्वामी ने एक बार फिर कोटा का नाम रोशन किया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोटा में ही संपन्न हुई और वर्तमान में वह योगा में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

बचपन से ही योग के प्रति गहरी रुचि रखने वाली गायत्री नियमित रूप से सूर्य नमस्कार किया करती हैं। स्कूल में सूर्य नमस्कार से ही उन्हें आगे योगाभ्यास की प्रेरणा मिली और यही अभ्यास उनके सपनों की मजबूत नींव बना। गायत्री ने अपना पहला मेडल लाडपुरा ब्लॉक स्तर पर जीता। इसके बाद जिला, राज्य और नेशनल स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

हाल ही में उन्होंने ट्रेडिशनल योगासन से जुड़ी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ASMITA Yogasana Zonal League 2025-26 (वेस्ट जोन) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वेस्ट जोन के टॉप-10 खिलाड़ियों में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि बेहद गौरवपूर्ण मानी जा रही है।

अब गायत्री का चयन नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो चुका है, जहां वे देशभर के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी। गायत्री का सपना है कि वे नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करें और आने वाले ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल करें। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे कोटा शहर के लिए प्रेरणा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles