✍️ श्याम सुंदर शर्मा
कोटा/राजस्थान आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी महासंघ व राजस्थान संयुक्त कर्मचारी मजदूर महासंघ ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट कार्यालय रैली निकाल प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष शाहिदा खान ने बताया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय पर रैली आम सभा में बदल गई। इसके बाद एडीएम प्रशासन मुकेश चौधरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्री ने नाम ज्ञापन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन 10 मांगों को लेकर दिया गया। इस दौरान राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासघ के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन सामरिया सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मौजूद रहीं।





