विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य स्मृति वन में कवि रूपनारायण शर्मा संजय की प्रेरणा से वरिष्ठ साहित्यकार कवि नंदकिशोर शर्मा अनमोल के संयोजन से विद्वान कवि रामेश्वर शर्मा रामू भैया, हास्य के सुदृढ़ कवि जो राजस्थान में ही नहीं अपितु सारे देश में जाने जाते हैं और कवितापाठ के लिए बुलाए जाते हैं श्री सुरेश पंडित, सरल और सुहरदयी डाक्टर श्री शिव लहरी शर्मा, नेत्र विशेषज्ञ,
श्री बंटी सुमन, भारतीय साहित्य परिषद के खजांची श्री गिरिराज जी खंडेलवाल, वरिष्ठ कवि एवं गीतकार श्री रमेश खंडेलवाल,और मयूर टाइम्स चैनल के सम्मानीय शुशील कलवार ने रूपनारायण संजय के सहयोग से कार्यक्रम को सुंदर कवरेज प्रदान किया l सब कवियों ने पर्यावरण की रक्षार्थ अपनी श्रेष्ठ रचनाओं को सुनाया तथा श्रोताओं को पर्यावरण का संदेश प्रदान किया, सबने हर्षोल्लास के साथ मन से उत्साह वर्धन किया l
कवि , कार्यक्रम काअधिवक्ता एवं स्वतंत्र पत्रकार नंदकिशोर शर्मा अनमोल ने जनहित में मां बाघेश्वरी की कृपा से अपनी भाषा शैली से विश्व पर्यावरण दिवस पर
कार्यक्रम का सुरुचि पूर्ण वर्णन प्रस्तुत कर दिया l
जय भारत भारती,
वंदे मातरम l





