Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वित्तीय साक्षरता, जन-जागरूकता शिविर आयोजित

वित्तीय साक्षरता, जन-जागरूकता शिविर आयोजित

महावीर सेन जयस्थल बूंदी ✍️

बूंदी, 3 सितंबर। वित्तीय साक्षरता केंद्र नैनवा द्वारा वित्तीय साक्षरता, जन-जागरूकता शिविर का आयोजन टोंक जिले में उनियारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ककोड़ के सभागार में किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, पेंशन, बचत, निवेश तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर के अग्रणी जिला अधिकारी (एलडीओ) निहार शर्मा, क्रिसिल फाउंडेशन के एरिया मैनेजर कैलाश प्रजापत, वित्तीय साक्षरता केंद्र नैनवा के प्रबंधक दिनेश कुमार जैन, सहायक वित्तीय परामर्शदाता चांदमल गुर्जर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में राजीविका क्लस्टर मैनेजर रीना बानो, सामाजिक कार्यकर्ता कपिल गोलेछा, नरेश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए ग्राम पंचायत ककोड़ के प्रशासक रामबिलास गुर्जर एवं राजीविका की क्लस्टर मैनेजर रीना बानो का वित्तीय साक्षरता केंद्र नैनवा एवं क्रिसिल फाउंडेशन की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles