भारत सिंह चौहान चौहान ✍️
श्री बंशी लाल वर्मा के 80वें जन्मदिवस पर 5 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
कोटा, 04 सितंबर ।होटल रेजेंटा ब्लू के निदेशक श्री विशाल वर्मा एवं अमेरिका स्थित ज़ीस्केलर (Zscaler) के वाइस प्रेसिडेंट श्री रविन्द्र वर्मा के पूज्य पिताजी श्री बंशी लाल वर्मा जी के 80वें जन्मदिवस के पावन उपलक्ष्य में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन को लेकर आयोजक श्री विशाल वर्मा, परिवारजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने पिछले दिनों पाम पैसिफिक होटल एंड रिसॉर्ट में लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र व पोस्टर भेंट कर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
आयोजक विशाल वर्मा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य “एक बूंद रक्त – अनेक जिंदगियां” और “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
शिविर विवरण:
दिनांक व दिन: 5 सितंबर 2026, शनिवार
स्थान: होटल रेजेंटा ब्लू, 103 ट्रांसपोर्ट नगर विस्तार, कोटा
आयोजक परिवार ने समस्त शहरवासियों, सामाजिक संस्थाओं एवं युवाओं से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान कर जीवन रक्षा में सहभागी बनने की अपील की है।






