लेखक परमानन्द गोयल ने शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक महेश गुप्ता को भेंट की पुस्तक ‘कोटा लैंड बैंक: विश्लेषण और अवसर’
विशेष संवाददाता : भारत सिंह चौहान ✍️
कोटा/’संसद विजिट-यादें’, ‘कोटा टूरिज्म’, ‘विचारों की उड़ान’ और ‘हाड़ौती गौरव सम्मान 2026’ जैसी चर्चित कृतियों के लेखन व संपादन के लिए पहचान बना चुके लेखक परमानन्द गोयल ने अपनी नवीनतम प्रकाशित पुस्तक ‘कोटा लैंड बैंक : विश्लेषण और अवसर’ की प्रति शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक महेश गुप्ता को भेंट स्वरूप प्रदान की।
इस अवसर पर गोयल ने बताया कि यह पुस्तक नगर नियोजन, भूमि-प्रबंधन और पारदर्शी संपत्ति व्यवहार को सुगम बनाने की दिशा में एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका के रूप में उपयोगी होगी। इसमें विकास प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं, रिक्त भूखंडों की स्थिति और कोटा के ‘ट्राई-कॉरिडोर मॉडल’ को सरल और बोधगम्य भाषा में प्रस्तुत किया गया है। आम नागरिकों और निवेशकों की सुविधा हेतु पुस्तक में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs) तथा व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से संपत्ति के क्रय-विक्रय से जुड़ी प्रक्रियाओं को स्पष्ट किया गया है।
यह कृति शहरी नियोजकों, अधिकारियों, रियल एस्टेट से जुड़े विशेषज्ञों और आम नागरिकों के लिए एक उपयोगी संदर्भ ग्रंथ सिद्ध होगी।
उल्लेखनीय है कि विविध विषयों पर सतत लेखन कर रहे, गोयल की यह 8वीं पुस्तक है।






