Tuesday, October 20, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डी.सी.एम. श्रीराम लिमिटेड, कोटा में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई

डी.सी.एम. श्रीराम लिमिटेड, कोटा में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई

भारत सिंह चौहान की रिपोर्ट✍️

कोटा/श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को भी डी.सी.एम. श्रीराम लिमिटेड के श्रीराम कला मन्दिर परिसर में भव्य झाँकियाँ सजाई गई। इन झाँकियों के दर्शन के लिये कोटा शहर के गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण तथा आस-पास के गाँव के हजारों लोग उमड़ पड़े। लम्बी-लम्बी कतारों में महिलायें, पुरूष व बच्चे दर्शनों का आनन्द ले रहे थे। श्रद्धालुओं का ताँता देर रात 12 बजे बाद तक लगा रहा। झाँकियों के मध्य स्थित राधा-कृष्ण मन्दिर की भव्यता को दर्शकगण भाव-विभोर होकर निहारते रहे।

एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर श्रीकृष्ण पर आधारित धार्मिक भजन व कीर्तन दिखाये गये तथा श्रीराम कला मन्दिर परिसर को विशेष रूप से सजाया व संवारा गया।

झाँकियों के दर्शनों के शुभारंभ से पूर्व डी.सी.एम. श्रीराम लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एण्ड रेजीडेन्ट हेड श्री वीनू मेहता ने राधा-कृष्ण मन्दिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कम्पनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इसके बाद परिसर जनता के दर्शनों के लिये खोल दिया गया।

सुचारू रूप से दर्शनार्थ तथा व्यवस्था बनाये रखने के लिये डी.सी.एम. श्रीराम लिमिटेड़ के अधिकारी, रोवर्स, स्वयं सेवक तथा सुरक्षा विभाग के अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles