भारत सिंह चौहान की रिपोर्ट ✍️
4 सितंबर कोटा। खारवाल-खारोल समाज समिति, कोटा संभाग के तत्वावधान में पाटनपोल स्थित समाज के आराध्य देव भगवान श्री गिरधारी नाथ जी के मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई तथा महिला भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन एवं भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए समाजजनों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक आयोजन में भाग लिया। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा संगठन अध्यक्ष निर्मल खारोल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन युवा पीढ़ी को सामाजिक एवं धार्मिक संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष- सत्यनारायण खारवाल, संरक्षक- रामरतन खारवाल, महामंत्री रामू खारवाल, समाज कि महिला संगठन अध्यक्ष – सुनीता खारोल, कुन्हाडी महिला संगठन मंत्री- अनिता खारवाल, संभाग समिति संगठन मंत्री- बालचंद खारवाल, संयुक्त सचिव- रमेशचंद ठेकेदार, जिला अध्यक्ष- रमेश चंद्र डोडिया, सचिव- रामनाथ खारवाल, समाजसेवी रामकिशन खारवाल (बोरखंडी) सहित समाज के वरिष्ठ प्रबुद्धजन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








