Monday, August 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

करियर पॉइंट विश्वविद्यालय, कोटा बना राजस्थान में “नशा मुक्त भारत अभियान” का नोडल विश्वविद्यालय,करोड़ों विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प

कोटा। करियर पॉइंट विश्वविद्यालय (CPU), अलनिया कैंपस, कोटा को राजस्थान में “नशा मुक्त भारत अभियान” के लिए नोडल विश्वविद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। यह अभियान देशभर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ, सशक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

अभियान का शुभारंभ भारत के  प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर देशभर के करोड़ों विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लेते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि  रहे । कार्यक्रम में जिला एनएसएस समन्वयक  रीमा सहित शिक्षाविद, विद्यार्थी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर “100 रविवार – 100 कदम” अभियान, 21 सितंबर को आयोजित होने वाले युवा शिखर सम्मेलन, करियर पॉइंट विश्वविद्यालय के डांस एंड ड्रामा क्लब द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक, योग एवं पुनर्वास गतिविधियों, MY BHARAT कार्यक्रम तथा आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। वक्ताओं ने कहा कि “युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आइए उन्हें विकसित भारत के विजन से जोड़ें और नशे से मुक्त रखें।”

करियर पॉइंट विश्वविद्यालय को नोडल विश्वविद्यालय बनाए जाने को प्रदेश में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles