Tuesday, November 3, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में KDA की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ की बेशकीमती जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

कोटा में KDA की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ की बेशकीमती जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

धाकड़खेड़ी में जेसीबी से ध्वस्त किए अवैध मकान, तारफेंसिंग और बाउंड्रीवॉल

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) की ओर से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम धाकड़खेड़ी में करीब 6 करोड़ रुपये की बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया।

KDA सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि ग्राम धाकड़खेड़ी के खसरा नंबर 181 में स्थित 0.61 हेक्टेयर यानी लगभग 4 बीघा भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से मकान, तारफेंसिंग और बाउंड्रीवॉल बनाई गई थी। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। उक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान कोटा विकास प्राधिकरण की तहसीलदार अस्मिता सिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक विवेक पाल सिंह, हरीश कुमार गुप्ता, प्रफुल्ल गोयल, पटवारी अभय प्रताप सिंह सहित प्राधिकरण का जाप्ता मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles