Monday, August 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ओबीसी शिष्टमंडल ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से की मुलाकात, राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग 

महावीर सेन जय स्थल बूंदी

कोटा/ ओबीसी शिष्टमंडल राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष से शिष्टाचार भेंट कर ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया।

शिष्टमंडल की ओर से सदस्य ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल एवं पूर्व नेशनल कॉर्डिनेटर, अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी विभाग राजेन्द्र सेन ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल आरक्षित सीटों तक सीमित रखना सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को इन वर्गों के योग्य एवं सक्षम उम्मीदवारों को सामान्य (जनरल) सीटों से भी टिकट देना चाहिए, ताकि उनकी वास्तविक भागीदारी और नेतृत्व सुनिश्चित हो सके।

राजेन्द्र सेन ने कहा कि देश और प्रदेश की आबादी में इन वर्गों की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है, इसलिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी जनसंख्या और सामाजिक भागीदारी के अनुरूप होना चाहिए। इससे लोकतंत्र और अधिक समावेशी तथा मजबूत बनेगा।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिष्टमंडल की बात को ध्यानपूर्वक सुना और इस विषय पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर शिष्टमंडल में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष नरेन्द्र मारवाल, महासचिव विनोद प्रजापत, अरविंद जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles