कोटा। चिल्ड्रन टी.टी. कॉलेज, दादाबाड़ी, कोटा की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति जासू को कोटा विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
प्रीति जासू ने अपना शोधकार्य प्रो. के.के. शर्मा, पूर्व डीन, कोटा विश्वविद्यालय, कोटा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनके शोध कार्य की सफलता पर महाविद्यालय के प्रबंधन, प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यह उपलब्धि शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी सिद्ध होगी। चिल्ड्रन टी.टी. कॉलेज, दादाबाड़ी, कोटा ने इस अवसर पर डॉ. प्रीति जासू की शैक्षणिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके निरंतर सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।






