Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डॉ. अनिता वर्मा और डॉ. रामावतार सागर देवगिरि साहित्य सृजन पुरस्कार से सम्मानित 

कोटा/रविवार को राधावल्लभ शर्मा स्मृति अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता -2026 हेतु देवगिरि साहित्य सृजन सम्मान हेतु राजकीय महाविद्यालय, सागोंद की प्राचार्य डॉ. अनिता वर्मा और राजकीय कला महाविद्यालय कोटा के हिंदी विभाग में प्रोफेसर डॉ. रामावतार सागर को सम्मानित किया गया

गौरतलब है कि देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान, दौसा राजस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता के परिणाम पूर्व में घोषित किये गये थे। देशभर से प्राप्त हुई 121 कहानियों में डॉ. अनिता वर्मा की कहानी ” एज फेक्टर” और डॉ. रामावतार सागर की कहानी ” और निर्वासन ख़त्म हो गया” को देवगिरि साहित्य सृजन सम्मान हेतु रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों दर्शाती कहानियों की श्रेणी में चयन किया गया था। संस्थान की अध्यक्षा डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि आज एक भव्य समारोह में सम्मान प्रदान किये गये । इस अवसर पर प्रो. अनिता वर्मा की पुस्तक “संवेदना और चिंतन प्रवाह” का भी विमोचन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles