Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षा, उर्दू भाषा का विकास और ज़रूरतमंद महिलाओं को स्वरोज़गार हेतु सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन

– अशफाक अंसारी

कोटा/अनंतपुरा स्थित एक निजी संस्थान में एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनलस चेप्टर कोटा की जानिब से शिक्षा के महत्व, उर्दू भाषा के विकास और स्वरोज़गार हेतु ज़रुरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण का एक दिवसीय प्रोग्राम आयोजित किया गया।

प्रोग्राम के संयोजक और मीडिया प्रभारी *रिज़वानुद्दीन अंसारी के अनुसार प्रोग्राम की अध्यक्षता वाई जी एन एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन अरशद अंसारी ने की । मुख्य अतिथि ए एम पी झालावाड़ चेप्टर हेड सैयद मुमताज़ अली रहे। अन्य अतिथियों में डा.ज़ाकिर हुसैन एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हकीम बख्श, सी आई राजस्थान पुलिस शोकत खान, उपाध्यक्ष एम सी टी क्लिनिक मुख्तार अंसारी, हिन्दोस्तान पेट्रोलियम के सेवानिवृत्त अकाउंट्स आफिसर मुस्लिम खान रहे।

प्रोग्राम प्रथम सत्र में ए एम पी की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी, क्लस्टर हेड संभाग कोटा ने प्रदान की।

द्वितीय सत्र में *शिक्षा के महत्व और उर्दू भाषा के विकास पर डाक्टर शबाना सहर असिस्टेंट प्रोफेसर उर्दू और परवीन खान प्रधानाचार्या ने अपने विचार व्यक्त किये और उर्दू भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला।*

इसी सत्र में *नेशनल टेलेंट सर्च परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए तथा सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। तीन महिलाओं को स्वरोज़गार हेतु सिलाई मशीनें वितरित की गई । तथा अब तक 42 मशीनों का वितरण किया जा चुका है। इस सत्र में 100 निर्धन छात्रों को 10 लाख रुपए की छात्रवृत्ति भी दी जाएंगी।

अंतिम सत्र में *मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य शाइर डॉ शबाना सहर, डॉ फरीद खान फरीद, नईम दानिश, नदीम अख़्तर नदीम, रियाज़ तारिक़, सलीम अब्बासी, मोहम्मद मुस्लिम, उमर सी आई डी, दानिश अंसारी, ज़ाहिद निज़ामी, समीर अहमद, आरिफ क़ाज़ी, शाहरुख खान और रऊफ पाकीज़ा ने अपने कलाम व रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रोग्राम की तैयारी में अनवार खान, रमज़ानी अंसारी,अब्दुल मजीद अंसारी, सुहेल क़ुरेशी, मोहम्मद शहीद, नियामतुल्लाह, डॉ शैबा, मस्तमिर , मास्टर करीम और अब्दुल गफूर ने अपना योगदान दिया।

प्रोग्राम और मुशायरे का संचालन *नईम दानिश* ने किया। सभी उपस्थित मेहमानों और शाइरों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles